बताया कि अच्छा बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट करके धन्यवाद भी दिया हूं। गोरखपुर के लिए 100 करोड़ का बजट दिया, जिससे गोरखपुर का विकास होगा। बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कल्याणकारी बजट है। आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। नोएडा मे फिल्म इंडस्ट्री के बारे कहा कि अब मेरे जैसे किसी अन्य रवि किशन को मुंबई जाकर संघर्ष नहीं करना होगा।