यह भी आरोप लगाया कि मतदान के दौरान तीन हजार से अधिक लोगों को वोट देने से रोका गया। याचिका में झूठा हलफनामा दाखिल करने के कारण विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में शाहगंज सीट से चार बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे शैलेंद्र यादव ललई को 719 वोटो से हार का सामना करना पड़ा था। 20 साल बाद इस सीट पर सपा को जीत नहीं मिली।