दूसरी ओर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की चुनावी सभा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी में होगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तीन सभाएं होंगी। जिसमें पहली सभा गभिरन, दूसरी इटौरी और तीसरी सभा कोतवाली चौराहे पर होगी। पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह नगर में जनसंपर्क करेंगे। यह जन संपर्क पॉलीटेक्निक चौराहा से प्रारम्भ होकर रूहट्टा होते हुए कोतवाली चौराहा पर समाप्त होगी।
जहां वे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इन नेताओं के अलावा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद निर्माणाधीन मंडी के सामने हरिपुर मोड़ नेवादा में सभा करेंगे। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल बदलापुर में सभा करेंगे।
वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर और मुंगराबादशाहपुर में सभा करेंगे। इनके अलावा वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी खेल मैदान रामगढ़चंदवक में दोपहर एक से पांच बजे के बीच में चुनावी सभा करेंगे।