फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः मछली मारने गए दो किशोर वरुणा नदी में डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 23 Aug 2021 05:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

कोदैला गांव निवासी विजय शंकर (17) और  भदोही जनपद के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम मछली मारने के लिए सोमवार सुबह वरुणा नदी के किनारे गए थे। दोपहर तक वो नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में मछली मारने गए दो किशोर वरुणा नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। शाम पांच बजे तक दोनों कुछ पता नहीं चला है। कोदैला गांव निवासी विजय शंकर (17) और बहन के घर आया हुआ भदोही जनपद के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम मछली मारने के लिए सोमवार सुबह वरुणा नदी के किनारे गए थे।

विज्ञापन


दोपहर तक वो नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों किशोरों का चप्पल नदी के किनारे मिला।  जिसके बाद परिजनों को आशंका हुई की दोनों नदी में डूब गए हैं। जिसके बाद परिजन समेत गांव वालों ने नदी में जाल फेंक कर तलाश शुरू की।

स्थानीय गोताखोर भी नदी में उतरे लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला।  मौके पर पुलिस मौजूद है। इधर, नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि इस वक्त वरुणा नदी मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें