फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के लिए एक करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई कॉलेज के निर्माण के लिए शासन स्तर से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 109 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। अवमुक्त की गई धनराशि की दूसरी किस्त की प्रतिलिपि शासन स्तर से जिलाधिकारी मनीष वर्मा तथा विधायक रमेश चंद्र मिश्र को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के निर्माण के लिए 1093.11 लाख रुपये योजना स्वीकृत है। शासन स्तर से जारी की गई प्रथम किश्त के 437.24 लाख रुपये से कालेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच शासन ने दूसरी किस्त भी जारी कर दिया है। जनपद के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज कड़ेरेपुर में दूसरा राजकीय कॉलेज होगा। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से बच्चे प्राइवेट तकनीकी विद्यालयों में प्रशिक्षण लेने जाते थे। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई कालेज की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग स्वीकृत भी कर दिया। कड़ेरेपुर में आईटीआई कालेज का निर्माण शुरू है। विधायक की पहल पर ग्राम प्रधान कड़ेरेपुर पूनम सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, दिलीप जायसवाल, डॉ प्रमोद मिश्र, सत्यम सिंह, जय कुमार सिंह, अनिल पांडेय ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें