फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में उतराए दिखे दो शव, एक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को दो शव गोमती नदी में उतराए हुए देखे गए। हालांकि एक शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दूसरा शव बहते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन

ठकुरची गांव के पास गए सोमवार को सुबह गोमती नदी किनारे गए कुछ लोगों की नजर पानी में उतराए एक शव पर पड़ी। शव देख उन लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के रिजवी खां मोहल्ला निवासी राजेंद्र जायसवाल के 23 वर्षीय पुत्र मुकेश जायसवाल के रूप में हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, सोमवार को सुबह करीब 11 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटियां स्थित रामघाट पर शव उतराया दिखा। हालांकि बाद में नदी की धारा में बहते हुए शव आगे निकल गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें