सरायख्वाजा थाने के मेहरावां गांव निवासी सीताराम प्रजापति (90) की सोमवार को बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीताराम प्रजापति अपने घर के सामने कोइरीडीहा इटौरी रोड पर सड़क के किनारे बैठे थे। इस बीच कोइरीडीहा की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। भागते समय बाइक सवार सामने से आ रहे एक और बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दूसरा बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पहला बाइक सवार इटौरी की तरफ भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।