फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मसाला बनाने का भंडाफोड़ दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के भादी खास मोहल्ले में मसाले बनाने वाली बड़ी कंपनी के नकली मसाले तैयार कर बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम अंबेडकर नगर जिले की पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में रैपर, डब्बे, मसाले बनाने के उपकरण और तैयार माल पकड़ा। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर चली गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस जानकारी से अनभिज्ञता जताती रही।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर में एक प्रतिष्ठित खाद्य मसाले का नकली माल बेचते एक व्यापारी पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यापारी ने शाहगंज में माल बेचने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस पर मंगलवार की शाम करीब साढे़ सात बजे अंबेडकर नगर पुलिस भादी मोहल्ले में पहुंची। यहां एक मकान पर छापा मारा गया तो अंदर प्रतिष्ठित कंपनी के मसाले का नकली रैपर, डिब्बा, उपकरण और तैयार करके बोरों में रखा गया माल बरामद हुआ। लगभग एक घंटे चली छापामारी के बाद पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। उनको अंबेडकर नगर अपने साथ ले गई। सीओ अंकित कुमार ने कहा कि इस तरह की छापेमारी हमारे जिले की किसी टीम ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें