फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 50 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दिन पूजा-पाठ, दान, स्नान व शुभ कार्य करने का फल अक्षय रहता है। ऐसे में लोगों ने सोने, चांदी के गहनों की जमकर खरीदारी की। जिले भर में एक हजार से अधिक दुकानों पर 50 करोड़ से अधिक के गहने बिके। सिद्धि विनायक ज्वेलर्स निकट हनुमान मंदिर लाइन बाजार पर भी खरीदारों की भीड़ देखी गई। हालांकि इस समय 22 कैरेट सोने का भाव 69 हजार 200 रुपये प्रति दस ग्राम है। इस दौरान हल्के आभूषण की मांग खूब रही। चांदी के पायल, बिछिया व सोने में अंगूठी, कान के टप्स, लाॅकेट, मंगलसूत्र बिके। कुछ लोग हार व हीरे के आभूषण खरीदते देखे गए। बालाजी ज्वेलर्स जोगियापुर मछरहट्टा कचहरी रोड में खरीदारों की भीड़ रही। सद्भावना पुल रोड स्थित कीर्ति कुंज 91.6 गोल्ड पैलेस, कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी, अग्रवाल ज्वेलर्स, कनिष्क ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया पर लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


इस बाबत जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने बताया कि सोने के भाव में उछाल होने के बाद भी जिले भर में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर करीब 50 करोड़ की खरीदारी होने की संभावना है। इसमें अधिक अंगूठी, चांदी की पायल की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें