फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जौनपुर में तार का करंट उतरने से ट्रक बना 'आग का गोला', जिंदा जला चालक; दर्दनाक मौत

Sun, 24 Dec 2023 04:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

वाराणसी के फूलपुर निवासी ट्रक चालक कलाम मुर्गी शाला में चारा पहुंचाने का काम करता था। रविवार को सुबह वह जगह-जगह चारा पहुंचाकर वापस आ रहा था। कुरांवा गांव में जैसे ही वह पहुंचा बिजली का तार नीचे था, जिससे डीसीएम में कहीं स्पर्श कर लिया जिससे बिजली पूरे ट्रक में उतर गई और आग लग गई।
विज्ञापन
जौनपुर में तार का करंट उतरने से ट्रक बना 'आग का गोला' - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सुजानगंज क्षेत्र के कुरांवा गांव में रविवार की सुबह विद्युत एचटी तार की चपेट में आने से डीसीएम आग का गोला बन गई। इसमें चालक की बुरी तरह से जलने से मौत हो गई। 

विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर निवासी ट्रक चालक कलाम मुर्गी शाला में चारा पहुंचाने का काम करता था। रविवार को सुबह वह जगह-जगह चारा पहुंचाकर वापस आ रहा था।
यह भी पढ़ें- UP Crime: दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा, 2016 में किशोरी को ले गया था खींचकर और फिर...
विज्ञापन

कुरांवा गांव में जैसे ही वह पहुंचा बिजली का तार नीचे था, जिससे डीसीएम में कहीं स्पर्श कर लिया जिससे बिजली पूरे ट्रक में उतर गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जितने में चालक कुछ समझ पाता उतने में आग विकराल रूप धारण कर ली। जब तक लोग पहुंचते तब तक ड्राइवर जल चुका था। उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के बचे हुए शव को निकालकर थाने वापस लाई। थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें