फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हादसा: ट्रेलर ने चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 15 Oct 2021 01:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के नयेपुरा बाईपास स्थित बेलवां के सामने गुरुवार को सुबह ट्रेलर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक फरार है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


गौशाला निवासी छोटे लाल विश्वकर्मा के पुत्र करन विश्वकर्मा(20) और उनके चचेरे भाई अनुज विश्वकर्मा(20) एक ही बाइक से गुरुवार को सुबह बाईपास स्थित सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे। वे बेलवां अनुसूचित जाति बस्ती के पास पहुंचे थे, तभी जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मारकर दिया।

इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे करन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

हालांकि इसके पहले ग्रामीणों ने सड़क पर तड़प रहे अनुज विश्वकर्मा को उठाकर गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने देर से पुलिस पहुंचने की शिकायत एसपी से की। जिसके बाद कोतवाल अशेषनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस से भी नाराजगी जताई।

पुलिस ने समझाृबुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना देर से मिलने के कारण ऐसा हुआ। मृतक के चाचा रमाकांत विश्वकर्मा ने वाहन की पहचान बताते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें