फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर ने छात्रा को रौंदा, पहिए में फंसे शरीर के चिथड़े, वाहन छोड़ चालक फरार; परिजनों में कोहराम

Sat, 14 Sep 2024 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: छात्रा की मौत की खबर मिलते ही मौके पर फूलपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना के बाबत जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। शव की हालत काफी खराब हो गई थी। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के कोरवलिया भांदी स्थित सेंट थामस इंटर कॉलेज में आठवीं की छात्रा शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रही थी। रेलवे स्टेशन के समीप दादर पुल पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। छात्रा की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर खड़ाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ के फूलपुर के बिलारमऊ के समीप खंजहापुर के बनतरिया पुरवा के खुशी (13) पुत्री विजय यादव रोज की भांति शनिवार को साइकिल से दोस्तों के साथ नगर के सेंट थामस इंटर कॉलेज में पढ़ने आई थी। विद्यालय के बाद वह दोस्तों के साथ साइकिल से दोपहर को घर जा रही थी।

विज्ञापन

बहनों में खुशी थी सबसे बड़ी
जैसे ही दादर पुल पर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, पीछे से आ रही मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने छात्रा को साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से छात्रा गिरकर टायर के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की भीड़ इकट्ठा होते देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



मृतक खुशी एक भाई और दो बहनें थीं। भाई सबसे बड़ा है। बहनों में खुशी सबसे बड़ी थी। पिता विजय यादव अतरडीहा में मेडिकल स्टोर खोलकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतका की मां सरिता गृहणी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें