कौरहा गांव में 17 अगस्त को बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे तीसरे बच्चे प्रतीक (5) की भी इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई है। उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था।
17 अगस्त को कौरहा गांव में मकान की छत पर से गुजरे हाईटेंशन तार में फंसी पतंग को लेने के चक्कर में तीन बच्चे झुलस गए थे। जिसमें प्रिंस और परी की तो तत्काल ही मौत हो गई। जबकि झुलसे प्रतीक का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। 18वें दिन रविवार की रात में प्रतीक ने भी दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना सोमवार को सुबह मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेने के लिए वाराणसी रवाना हो गए हैं।