फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के इरादे से युवक गोमती नदी में कूदा, नाविकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । शहर कोतवाली क्षेत्र के नए पुल (शास्त्री सेतु) से शुक्रवार की सुबह युवक ने उफनाई गोमती नदी में छलांग लगा दी। हालांकि उसपर नाविकों की नजर पड़ गई, जिन्होंने उसे बचा लिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दरबानीपुर निवासी 30 वर्षीय एक युवक करीब आठ बजे नए पुल के मध्य पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद रेलिग पर चढ़कर नदी में कूद गया। संयोग से नदी किनारे मौजूद नाविकों की नजर पड़ गई। जिन्होंने तेज धारा में बहते जा रहे युवक को बचाने के लिए नाव लेकर निकल पड़े और उसे बचा लिया। हालांकि इस दौरान युवक बेहोशी हो चुका था। पुलिस को सूचना देने के बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी अरविद कुमार यादव सहयोगियों के साथ पहुंच गए। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर उन्हें कुछ बताए बिना सुबह घर से निकल गया था। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें