भदोही से जौनपुर तक मार्ग को चौड़ा करने का कार्य अगस्त माह में शुरू हो जाएगा। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
शाहगंज में बहुप्रतीक्षित बाईपास के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा था। जिस पर मंत्री ने उन्हें 13 जुलाई को पत्र भेजा है। जिसके मुताबिक नव घोषित एनएच 135 ए को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। जो मिर्जापुर से प्रारंभ होकर भदोही-जौनपुर-अकबरपुर होते हुए अयोध्या को जाती है। इसे हाल ही में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को सौंपा गया है। मिर्जापुर से भदोही तक मार्ग फोर लेन है, जबकि इसके आगे भदोही बार्डर से जौनपुर तक के मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है। इसके लिए टेंडर भी निकाला जा चुक है। इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और निर्माण कार्य अगस्त माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसी क्रम में जौनपुर से अकबरपुर के बीच पड़ने वाले शाहगंज मार्ग को चौड़ा करने के लिए भी डीपीआर बनाई जा रही है।