फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में ही कैद रह गई जाम से निपटने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने योजनाएं तो खूब बनाईं। लेकिन वे धरातल पर उतरने के बजाए फाइलों में दब कर दम तोड़ रही है। योजनाओं के परवान नहीं चढ़ने से जाम से लोग परेशान हैं। शहर के चौराहों व तिराहों पर न तो दिशा संकेतक बोर्ड लगा है और न ही ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर ये सारी सुविधाएं अब तक उपलब्ध हो गईं होती तो शहर की सूरत ही कुछ और होती। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से शहर जाम से मुक्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्त करने के लिए तकरीबन तीन माह पहले जिला प्रशासन ने कई योजनाएं बनाईं। जिसमें शहर के हर प्रमुख स्थानों पर आवागमन के लिए वन वे करने, पुलिस बैरियर लगाने, डिवाइडर बनाने, दिशा संकेतक बोर्ड, ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित पुलिस बूथ आदि बनाने की योजना बनाई गई है, जिसको लेकर व्यापारियों सहित आम लोगों के साथ बैठक भी प्रशासन कई बार कर चुका है। लेकिन अभी यह कोई भी योजना मूर्त रूप नहीं ले पाई है। परिणाम जाम से शहर का दम घुट रहा है। शहरवासी लगातार जिला प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने से शहरवासियों में रोष भी व्याप्त है।
- शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई हैं, उसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। शहर में डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है, जबकि प्रमुख चौराहों व तिराहों पर 15 मीटर ऊंची हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर दिया गया है। शेष जो भी योजनाएं उसे भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन

जिला प्रशासन जाम से निजात दिलाने के लिए जो भी योजनाएं बनाई है उसे जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए। कारण शहर ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग अपने काम से आते हैं, लेकिन उनके जाम से फंसने के कारण वे जरूरी कामों को नहीं कर पाते हैं। वहीं उनका समय भी बर्बाद होता है, जिसे प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। - विजय सिंह बागी, अध्यक्ष, मां दुर्गा पूजा महासमिति
जाम की समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जाम शहर की बड़ी समस्या है, जिसको गंभीरता से लेकर जिला प्रशासन को इसके प्रति ठोस कदम उठाना चाहिए। कारण लोग जाम में फंसकर घंटों परेशान रहते हैं।- पीयूष कुमार चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें