फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का मोटर खराब, 250 लोगों पर गहराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नईगंज स्थित नलकूप का मोटर मंगलवार को खराब होने से तीन मोहल्लों की तकरीबन 250 आबादी पर पेयजल संकट गहरा गया। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। वे पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। इस दौरान पेयजल के लिए जहां लोगों की भीड़ हैंडपंपों पर लग रही है। वहीं कई लोग आरओ का पानी मंगाकर पीने सहित अन्य कार्य करने को विवश हैं, जिससे उनको आर्थिक चपत भी लग रही है।
विज्ञापन

शहर के जहांगीराबाद, नईगंज व रूहट्टा मोहल्ले के कुछ हिस्से में पेयजल आपूर्ति करने के लिए नगर पालिका की ओर से नईगंज में नलकूप लगाया गया है, जो मंगलवार की शाम अचानक खराब हो गया। इसके बाद इन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे रात में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई लोग जहां आरओ का पानी खरीदकर पीने को विवश हुए। साथ ही घंटों हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। लगभग यह हाल सुबह भी रहा। मोहल्लों में स्थित हैंडपंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग गई। उठते ही लोग पहले पेयजल लेने के लिए हैंडपंपों पर जा रहे थे। लोग कतारबद्घ खड़ा होकर अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। घंटों कतार में खड़ा होने के बाद ही लोगों को पेयजल मिल पा रहा था। वहीं जानकारी होते ही बुधवार को जिम्मेदार नलकूप का मोटर बनाने में जुट गए थे, जिससे लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सके। जलकल के अधिशासी अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि नलकूप का मोटर खराब हो गया है, जिससे तीन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। मोटर बनाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही मोटर बनाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें