फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटर के छात्र 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में वे ही छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनका रिजल्ट किसी कारण से रुक गया है। कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो बोर्ड से मिले नंबर से असंतुष्ट हैं अथवा अपना नंबर बढ़ाने के लिए खुद परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा में हाईस्कूल के 465 और इंटर के 1674 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र लिखकर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र के लिए बोर्ड को पत्र भेज दिया गया है। कापी और पेपर आने के बाद परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी तय की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी पत्र जारी कर दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों को छात्र संख्या के डिटेल उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें