फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में तैयार नहीं सत्र 2021 की डिग्री और अंकपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को सत्र 2021 की डिग्री और अंकपत्र नहीं मिल पाया है। करीब दो लाख छात्रों की डिग्री और अंकपत्र फंसा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभी छात्रों की डिग्री और अंकपत्र तैयार कराया जा रहा है। जैसे ही डिग्री तैयारी हो जाएगी और अंकपत्र प्रिंट हो जाएगा, जांच कराकर महाविद्यालयों को भेज दिया जाएगा। सत्र 2020 की सभी डिग्री और अंकपत्र संबंधित महाविद्यालयों को भेज दिया गया है। कुछ महाविद्यालय अपने छात्रों की डिग्री और अंकपत्र नहीं ले गए हैं। उन्हें विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग से प्राप्त करने की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पांच जनपदों के महाविद्यालय संबद्ध हैं। आजमगढ़ जिले के कुल 264 महाविद्यालय, गाजीपुर जिले के 343, मऊ जिले के 163, प्रयागराज जिले के एक और जौनपुर जिले के 200 महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इसमें 37 अनुदानित और 925 स्ववित्तपोषत महाविद्यालय हैं। इन कालेजों में सत्र 2020 में 195921 छात्र पंजीकृत थे। इसमें कुल 79614 छात्र और 116307 छात्राएं शामिल थीं। स्नातक के 160405 और स्नातकोत्तर के 35516 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
पूविवि से संबद्ध पांच जनपदों के सभी 971 महाविद्यालयों के सत्र 2020 के छात्रों की डिग्री और अंकपत्र संबंधित महाविद्यालय को भेज दिया गया है। सत्र 2021 की डिग्री और अंक पत्र तैयार कराया जा रहा है। तैयार होने के बाद कालेजों को भेज दिया जाएगा। - बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें