फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरा गांव के तेलिया इनारा मोहल्ले के राजभर बस्ती में एक विवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे कच्चे मकान में लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के फूलपुर थाने के राजपुर गांव निवासी नीतू राजभर (23) की शादी वर्ष 2019 में आरा गांव के तेलिया इनारा मोहल्ले के राजभर बस्ती में रहने वाले रविकांत राजभर के साथ हुई थी। नीतू का पति रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहता है। नीतू अपनी जेठानी के साथ आरा में रहती थी। परिवार के लोगों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे नीतू का शव दुपट्टे के फंदे से लटकते हुए मिला। सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी केराकत एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें