फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से भाई की मौत बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के उछाहिलपुर मजरे में रविवार की शाम एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बालक की मौत हो गई। जबकि दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रेम चंद्र अपने कच्चे मकान की दीवार के सहारे छप्पर डाले हुए थे। रविवार की शाम पांच बजे उनका बेटा सत्यम (8), बेटी शिक्षा (11) पड़ोसी सुरेश पाल की बेटी काव्या (4) उसी छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ रही थीं। तभी, अचानक दीवार छप्पर के ऊपर गिर गई। मलबे में तीनों बच्चे दब गए। लोगों ने तीनों को आनन-फानन में बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सत्यम को मृत घोषित कर दिया। जबकि काव्या और शिक्षा इलाज चल रहा है। लेकिन, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष शुक्ल ने बताया कि सत्यम की मौत हो चुकी है, जबकि शिक्षा और काव्या का जिला अस्पताल में इलाल चल रहा है। प्रशासन की तर से उचित मुआवजा देने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें