फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बनने के चक्कर में गवां दिया एक लाख ---

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में एक व्यक्ति जालसाज के झांसे में आकर करोड़पति बनने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई का एक लाख रुपये गवां दिये । जालसाज के मोबाइल बंद करने के बाद भुक्तभोगी का माथा ठनका। तब उसने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय गुप्ता के मोबाइल पर बीते गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि आपका कौन बनेगा करोड़पति में लकी ड्रा निकला है। आप के खाते में शीघ्र ही एक करोड़ रुपये भेज दिया जाएगा। इसके लिए कागजात बनवाने होगें। जिसमें बीस हजार का खर्चा आएगा। जिसे आप दिए गए खाते में भेज दिया जाएगा। एक करोड़ पाने की लालच में संजय उसी दिन अपने बैंक खाते से उसके खाते बीस हजार भेज दिया। दूसरे दिन फिर उसने चार और खातों में बीस-बीस हजार मंगवा लिया। एक लाख पार कर लेने के बाद जालसाज ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें