गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झांसेपुर गांव के पास शुक्रवार को नहर में एक युवती का शव मिला। घंटों प्रयास शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवती घर से एक दिन पहले बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी, जिसकी देर शाम से ही परिवार के लोग तलाश में लगे थे।
झांसेपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह कुछ लोग टहलने गए थे, जिनकी नजर नहर में पड़ी एक 25 वर्षीय युवती की शव पर पड़ी। नहर में शव मिलने की खबर पर आसपास के गांवों के भी लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घंटों प्रयास के बाद शव की पहचान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव निवासी गिरिजा नंद मिश्र की बेटी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि युवती के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन से वह बीमार चल रही थी। जिसके वजह वह तनाव में थी। सम्भवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। वह बृहस्पतिवार की देर शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी वे खोजबीन कर रहे थे। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।