खेतासराय के पुराने थाने के पास शनिवार को कोचिंग से लौट रहे सात वर्षीय छात्र की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उन्हें सौंप दिया।
आजमगढ़ जिले के मैगना डेहरी गांव निवासी चंद्रेश यादव का सात वर्षीय पुत्र नैतिक यादव गोधना गांव निवासी रामकेवल यादव के घर ननिहाल में रह रहा था। लॉकडाउन में प्राथमिक स्तर तक स्कूल बंद रहने से परिजनों ने अभी किसी स्कूल में दाखिला नहीं कराया था। तबतक परिजनों ने एक कोचिंग सेंटर में दाखिला करा दिया था। शाम को नैतिक साइकिल से खेतासराय स्थित कोचिंग से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। नगर के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पुराने थाने के पास अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।