फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से घर जा रही छात्रा की ट्रक के चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुंछा (हरबसपुर) गांव निवासी एक छात्रा की सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने कॉलेज से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छ़ुंछा (हरबसपुर) गांव निवासी स्व.साहब लाल यादव की पुत्री करिश्मा यादव (19) सूर्यबली महाविद्यालय सरायख्वाजा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। वह सोमवार को कालेज में पढ़ने गई थीं। छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रही थीं। रास्ते में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीसरे गेट के पास पहुंची थीं, उसी बीच सामने से आ रहे ट्रक के चपेट आ गईं। इस हादसे में करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज मृतका के भाई धर्मेंद्र यादव व अन्य लोगों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। लोग ट्रक चालक को गिरफ्तार करने तथा मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने बैरिकेडिंग की भी मांग की। उधर, सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने पीड़ित परिवार के लोगों को मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। सरायख्वाजा थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें