फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को कक्षा का बहिष्कार कर विरोध जताया। विभिन्न विद्यालयों में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन के खिलाफ कक्षा का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कक्षा का बहिष्कार करने वालों में नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर, जय किसान इंटर कॉलेज सराय ख्वाजा, नरसिंह बहादुर सिंह, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर, मथुरा सिंह इंटर कॉलेज कोइलारी, इंटर कॉलेज जमालपुर, इंटर कॉलेज कुंवरपुर, इंटर कॉलेज पतहना, इंटर कॉलेज निभापुर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर, थानागद्दी इंटर कॉलेज, गद्दोपुर इंटर कॉलेज, पट्टी नरेंद्रपुर आदि स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे।
शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार कर संघ के अभियान का समर्थन कर रहे हैं। विरोध करने वाले शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। ताकि पता चले कि सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक काम लेने से शिक्षकों में नाराजगी है। चेतावनी दी कि सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया तो 20 सितंबर को प्रदेश के सभी विद्यालयों के शिक्षक जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। तीन अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, जयकिशुन यादव, अजय सिंह, प्रशांत पांडे, राजेश यादव, संतोष सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, संदेश सिंह, अखिलेश सिंह, रणंजय सिंह, राजकुमार सिंह, संदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें