जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर 20 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगा। इसे लेकर शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रणनीति तैयार की गई।
जिलामंत्री प्रमोद सिंह ने कहा कि 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मांगों का पत्रक सौंपा जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने मार्च 2019 को पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, विनियमितीकरण आदि को लेकर हुए समझौते का कोई पालन नहीं किया। उल्टे कोरोना के नाम पर विद्यालय के संचालन के समय में परिवर्तन कर करके शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है। । ऐेसे में संगठन ने 20 सितंबर को प्रदेशभर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना करने का निर्णय लिया है। जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, राम प्रकाश सिंह ,जय प्रकाश सिंह , जय किशुन यादव, संतोष सिंह, संतोष सिंह कटवार, अजीत प्रताप सिंह, अखिलेश चंद्र ,सुनील, राजधारी, चंद्र प्रकाश दुबे, संजय सिंह, तेजबहादुर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।