फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दिनदहाड़े लूट: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटकार लूटा कैश, सुल्तानपुर की ओर भागे

Sat, 17 Jul 2021 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से यह लूट की घटना हुई है। संचालक ने बताया कि करीब 65 हजार की लूट हुई है।
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र से लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से शनिवार को दिनदहाड़े लूट हो गई। संचालक के मुताबिक, 60-65 हजार लूट हुई है। अभी कैश का मिलान किया जा रहा है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश सुल्तानपुर की ओर भाग गए हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा निवासी परिक्षित सिंह का पट्टीनरेंद्ररपुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार को भी कामकाज हो रहा था। दोपहर दो बजे के करीब दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश पहुंचे।

केंद्र में कार्यरत कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें तमंचा सटा दिया। इसके बाद 60-65 हजार रुपये लेकर सुल्तानपुर की ओर बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि सूचना पर सरपतहां थाने की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई हैं। फ्रेंचाइजी संचालक परिक्षित सिंह का कहना है कि अभी मिलान किया जा रहा है कि बदमाश कितना रुपये लूटकर गए हैं। हालांकि लूट की रकम 60-65 हजार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें