जौनपुर। बदलापुर के मुरादपुर कोटिला में रामजानकी मंदिर के पास पांच करोड़ 44 लाख रुपये से रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टेशन का शिलान्यास लखनऊ में अपने सभाकक्ष से आनलाइन करेंगे।
बदलापुर में रोडवेज बस स्टेशन की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने रोडवेज बस स्टेशन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन ने 19 फरवरी को पांच करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बदलापुर के मुरादपुर कोटिला में स्थित रामजानकी मंदिर के पास रोडवेज बस स्टेशन बनाने की स्वीकृत प्रदान की गई। उक्त बस स्टेशन को बनाने के लिए वृहस्पतिवार को सीएम द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। वहीं बदलापुर विधायक भूमि पूजन करेंगे, इसके मद्देनजर बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज एसके राय, नोडल आफिसर एआर रहमान व एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने उक्त भूमि पर जाकर भूमि पूजन कराने सहित अन्य कार्य संपन्न कराने की तैयारी पूरी की।
- बदलापुर के मुरादपुरकोटिला में स्थित रामजानकी मंदिर के पास रोडवेज बस स्टेशन बनाने के लिए सीएम 10 बजे लखनऊ से शिलान्यास करेंगे। वहीं बदलापुर विधायक भूमि पूजन करेंगे। बुधवार को मौके पर जाकर कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी पूरी की गई।- विजय कुमार श्रीवास्तव, एआरएम रोडेज डिपो जौनपुर