फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जल भराव को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
31- केराकत के नयी बाजार पेसारा मार्ग पर तरियारी गांव के पास सड़क पर जलजमाव को लेकर प्रदर्शन करते ग्? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। नई बाजार से पेसारा मार्ग पर तरियारी गांव के पास दबंगों द्वारा नाला पाट दिए जाने सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर मौजूद जल भराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की । साथ ही शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के नाले को कुछ दबंगो ने पाट दिया है। जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, थोड़ी सी बारिश से ही सड़क पर जल भराव हो जाता है। जिसमें आए दिन लोग गिरकर घायल होते हैं। जलभराव के चलते आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारी भी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में राम उजागिर यादव, राम राज यादव, निरंजन यादव कमलेश यादव,,सूरज, शुभम्, जुगनुओं, निरहू, ,पप्पू, अवधेश यादव, जीतेन्द्र, राहुल यादव लालचंद आशीष कुमार एवं राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें