जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार को खालिसपुर गांव के पास क्रेटा कार व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक सवार 55 वर्षीय रामजी निवासी बड़ागांव और 25 वर्षीय संजय निवासी लाइनबाजार वाराणसी की तरफ जा रहे थे। खालिसपुर गांव के पास सामने से आ रही क्रेटा कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोगो की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक कार को लॉक कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ेंः लापता किशोर की गला दबाकर हत्या, घर से एक किमी दूर खेत में मिला शव, दो युवकों को पुलिस ने उठाया