फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: रामलीला के कलाकारों से भरा ऑटो खड़े टेलर से टकराया, एक की मौत, छह घायल

Sun, 17 Oct 2021 12:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर कबिरुद्दीनपुर गांव के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और टेलर की टक्कर में एक मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो पर रामलीला के कलाकार सवार थे। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में हाईवे पर रविवार सुबह टेलर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो पर रामलीला के कलाकार सवार थे। सभी गौराबादशाहपुर में आयोजित भरत मिलाप में अपनी प्रस्तुति देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर कबिरुद्दीनपुर गांव के पास हुआ। माना जा रहा है कि रात भर जगने के कारण ऑटो चालक मनीष निषाद निवासी शेखपुर थाना लाइन बाजार को झपकी आ गई। इसी कारण कबिरुद्दीनपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े टेलर में पीछे से ऑटो की टक्कर हो गई।
पढ़ेंः  पीएम मोदी का बनारस दौरा: कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल
विज्ञापन


 किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ-पैर में आई चोट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठे कलाकारों में किसी का सिर फट गया था तो किसी के हाथ, पैर व कमर में चोट लगी।  स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में  अमन जायसवाल पुत्र बबलू निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा को मृत घोषित कर दिया गया।  वही उपेंद्र निवासी नदौली थाना केराकत, भोला यादव निवासी सुक्खीपुर थाना कोतवाली, ऑटो चालक मनीष निषाद निवासी शेखपुर थाना लाइन बाजार, रिंकू गौतम निवासी उमरपुर थाना कोतवाली, शुभम विश्वकर्मा निवासी रानीपुर थाना मडियाहूं और निखिल निवासी सेरुआ थाना सुरेरी का उपचारी जारी है। 
पढ़ेंः  सोनभद्र में गाय को बचाने में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चाचा-भतीजा घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें