फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एप डाउन लोड कर मोबाइल से ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश से नाराज उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीडीओ के आदेश को निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि सफाईकर्मी गांवों में साफ-सफाई का कार्य करते हैं। इसके बावजूद उन पर साफ-सफाई नहीं करने के आरोप आए दिन लगते हैं। कहा कि सफाईकर्मियों पर जो भी आरोप लगते हैं, उसकी जांच कराई जाए और शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाए, लेकिन सीडीओ के एप डाउन लोड कर ऑनलाइन उपस्थिति लगाने संबंधी आदेश से सफाईकर्मी परेशान हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकांश सफाई कर्मी एंड्रायड मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में यह व्यवस्था उन लोगों पर लागू नहीं होनी चाहिए।
जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने आरोप लगाया कि सीडीओ सफाई कर्मचारियों से ऑनलाइन हाजिरी लगवाने सहित उन पर निगरानी के लिए जबरदस्ती एप डाउन लोड करवा रहे हैं, जबकि कई सफाई कर्मचारी पढ़े लिखे नहीं है। वहीं 80 फीसदी सफाई कर्मचारियों के पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं है। उन्होंने यह आदेश निरस्त करने की मांग की। उधर, धरने को विभिन्न संगठनों के पारसनाथ यादव, राकेश श्रीवास्तव, सीबी सिंह, अजय सिंह, डा.अतुल प्रकाश यादव, सुजीत सिंह, अशोक सिंह ने अपना समर्थन दिया है। धरने में हीरालाल भारती, अशोक गौतम, पंकज यादव, अनिल यादव, बिंदू पाल, रीना सिंह, इंदू देवी, अंजू गौतम, पुष्पा सरोज, सुनीता मौर्य, शशिकला यादव, पूनम यादव, प्रमिला यादव, रंजना, सविता दूबे, समरनाथ यादव, अरविंद यादव, सुनील राव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें