पोरई कलां ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, दौड़, खो-खो और लंबी कूद आदि प्रतियोगिता हुई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बालक बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि बीडीओ नंदलाल कुमार ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन का भाव पैदा होता है। कबड्डी बालिका प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मिहरांवां ने प्रथम और बारंगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका जूनियर वर्ग में मिहरावां ने पहला व खलीलपुर ने दूसरा स्थान पाया, जबकि बालक जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पोरई कलां प्रथम और खलीलपुर द्वितीय रहा। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुधाकर सरोज पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर पहले और खुशबू पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबरहद दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर बीईओ राजीव कुमार यादव,क्रीडा अधिकारी वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह, अशोक मौर्य, अशोक सोनकर, फिरतु यादव, उपेंद्र मिश्र, संतोष सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।