फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने खाली कराई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने कोतवाली रोड स्थित सब्जी मंडी में किराएदार से दुकान को खाली करा दिया। कार्रवाई के दौरान किराएदार पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन

नगर के कोतवाली रोड स्थित सब्जी मंडी में अरुण कुमार साहू की काफी पुरानी किराने की दुकान थी।
जिसे लेकर मकान मालिक मो. शाहिद और किराएदार अरुण कुमार साहू के बीच न्यायालय में वाद विचाराधीन था। इस मामले में न्यायालय ने दुकान खाली कराकर मकान मालिक के सुपुर्द कराने का आदेश जारी किया था। पखवाड़े भर पूर्व आदेश का पालन कराने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा था। बृहस्पतिवार की सुबह उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व पीएसी के जवानों ने महिलाओं के विरोध के बीच दुकान खाली कराकर उसे मकान मालिक के सुपुर्द कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए दुकान खाली कराकर स्वामी को सुपुर्द की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें