फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ट्रक से बरामद 20 पशुओं के शव को पुलिस ने दफनाया, तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 03 Oct 2021 04:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पुलिस ने शुक्रवार तड़के तरहठी गांव से डीसीएम पर लदे 20 मृत पशु बरामद किया। चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तरहठी के हलऊ के पूरा गांव में ही सड़क के किनारे पशुओं के शव को दफन कराया था। 
विज्ञापन
पुलिस के सामने हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के तरहठी गांव में तीन दिन पहले एक ट्रक से 20 पशुओं का शव बरामद हुआ था। जिसे पुलिस ने गांव के पास ही दफन कर दिया गया। उक्त स्थान से तेज बदबू आने लगी। साथ ही कुत्ते शव को नोचने लगे थे। इसे लेकर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के तरहठी गांव में डीसीएम पर लदे 20 मृत पशु बरामद किया। चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस ने तरहठी के हलऊ के पूरा गांव में ही सड़क के किनारे पशुओं के शव को दफना दिया था। दूसरे ही दिन उक्त स्थान से काफी तेज बदबू आने लगी।

रविवार सुबह जब लोग उठे दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान चंद्रेश गुप्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय को सूचना दी। फिर सड़क पर जमा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष सदानंद राय भारी फोर्स लेकर तरहठी गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों की पशुओं के शव दफनाने को लेकर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि तत्काल यहां से शवों को हटाया जाए। हालांकि काफी समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी माने। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सभी शवों को गांव में ही और अधिक गड्ढा करके ब्लीचिंग, नमक, चूना व अन्य केमिकल डालकर दफना दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में दो सिपाहियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें