फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सड़क हादसा: मार्निंग वॉक पर गए दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 01 Oct 2021 12:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे जौनपुर जिले के चोरसंड गांव निवासी दो युवक शुक्रवार तड़के मार्निंग वॉक पर निकले। जिवली बाजार के पास एक बेकाबू ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। 
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में जहां एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास हुआ है। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव निवासी कौशल (20)  पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा और आदित्य विश्वकर्मा (22) पुत्र लक्ष्मी विश्वकर्मा शुक्रवार तड़के मार्निंग वॉक पर निकले थे।

टहलते हुए दोनों बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक की चपेट में आने से कौशल विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल आदित्य को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा जबकि मृतक कौशल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक और घायल के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की हुई मौत

 जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को  हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहा गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 40 वर्षीय श्यामबाबु पुत्र मोतीलाल निवासी शेखपुर गंभीररुप से घायल हो गए । जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 26 वर्षीया सोनू पुत्र स्व. फूलचंद निवासी बभनपुरा थाना कप्तानगंज गंभीररुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था। इसका भी शव पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें