फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। निगरानी के लिए हर केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों दिनों की परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। सचल दल परीक्षा की निगरानी करेगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि शासन के निर्देश के तहत पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराएं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि 17 अगस्त को जिले के 15 केंद्रों पर कुल 6,924 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से 4.30 बजे तक जिले के 18 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में 8,601 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दूसरे दिन 18 अगस्त को पहली पाली में 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में 5,631 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा महज आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 3,781 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर पेपर पहुंचा दिए गए हैं। कड़ी निगरानी के बीच पीजीटी की परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें