फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित नूरी मस्जिद तिराहे पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एराकियाना मोहल्ला निवासी ताहिरा बेगम (75) पत्नी अब्दुल रऊफ शनिवार को दोपहर में बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। नूरी मस्जिद तिराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें