फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मड़हे की कच्ची दीवार गिरी, अंदर सो रहे वृद्ध की मौत

Wed, 06 Oct 2021 11:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के सहिजदपुर बरहता गांव में मंगलवार की रात रिहायशी छप्पर की कच्ची दीवार ढह गई। इस दौरान अंदर सो रहे वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामनाथ (60) परिवार के साथ अपने रिहायशी छप्पर में सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक छप्पर की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में रामनाथ दब गए। आनन-फानन लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला।

परिजन अस्पताल ले जाने के लिए की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। उधर बुधवार की सुबह परिजनों ने घटना की सूचना एसडीएम को दी। जिन्होंने लेखपाल और पुलिस को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर गोपालजी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें