फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली की रात प्रेमिका के बुलाने पर मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 05 Nov 2021 05:08 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में दिवाली की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवती के परिजनों ने ही वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक सनसनखेज वारदात सामने आई है। दिवाली की रात प्रेमिका के बुलाने पर मिलने पहुंचा प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी गांव से फरार हो गए। 

विज्ञापन


 घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र की है। मुस्तफाबाद गांव निवासी संतोष मौर्या (26) पुत्र स्व. शेरबहादुर मौर्या का गांव के ही एक बस्ती के युवती के साथ प्रेम संबंध था। दिवाली की रात प्रेमिका के बुलाने पर वह मिलने पहुंचा। दोनों बस्ती से 50 मीटर दूर खेत की मेड़ पर बैठकर बात कर रहे थे।

इसी बीच मोबाइल बजने की आवाज सुनकर बस्ती से युवती के घर से गुलशन पुत्र प्रेमचद्र हरिजन, प्रदीप पुत्र महेंद्र हरिजन समेत कई परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवती मौके से भाग गई। इसके बाद संतोष पर लाठी-डंडों से उक्त लोगों ने हमला कर दिया। घटना के बाद संतोष का बड़ा भाई राकेश मौर्या और कई सगे संबंधी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पढ़ेंः सुल्तानपुर में इनोवा-बाइक में भिड़ंत, जौनपुर के दो युवाओं समेत तीन की मौत

विज्ञापन

अस्पताल में हुई मौत

घायल संतोष को उठाया और अपने वाहन से मछलीशहर  कोतवाली पहुंचे। घटना की सूचना देने के बाद सीएचसी मछलीशहर पहंचाया। घायल की हालत गंभर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात करीब तीन बजे संतोष को मृत घोषित कर दिया गया।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मृतक के भाई राकेश कुमार मौर्य की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपियों कि तलाश की गई तो सभी घर से फरार है। उनकी शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
पढ़ेंः युवती की खुली नींद तो बची कई की जान, हादसे की कहानी तस्वीरों की जुबानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें