घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बरपुर गांव निवासी अखिलेश यादव की हत्या के बाद जिले के सपा नेताओं में उबाल है। घटना की जानकारी के बाद मल्हनी विधायक लकी यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गांव में गहमागहमी का माहौल है। बताते चलें कि घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर सवंसा गांव में दिन में 11:40 पर डिप्टी सीएम व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आने वाले थे। हालांकि अब दौरा रद्द कर दिया गया।