फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच सकती थी मोती की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा निवासी प्रापर्टी डीलर मोती लाल यादव के आत्महत्या मामले में रविवार को नई कहानी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शिकायती पत्र के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। मृतक के बेटे के मुताबिक इस पत्र को 18 अगस्त को उसके पिता ने एसपी ऑफिस के लिए रजिस्टर्ड डाक से भेजा था।
विज्ञापन

मोती लाल के बेटे गोरख यादव का आरोप है 18 अगस्त को उसके पिता ने पूरे प्रकरण की जानकारी विस्तार से एसपी ऑफिस को भेजे गए शिकायती पत्र में दी थी। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए उस पत्र में मोतीलाल ने पूरी जानकारी देते हुए यह भी लिखा था कि अरविंद, रविंद्र और उनकी मां गंगा देवी पैसा मांगने पर धमकी देती थीं। परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मोतीलाल ने लिखा था कि उसे आत्महत्या करने को विवश किया जा रहा है। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए वो जिम्मेदार होंगे। उधर, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार का कहना है ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक के बेटे ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच रविवार को सुबह करीब एक घंटे तक शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने मोती लाल और उनके सभी भाइयों के परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। साथ ही पुलिस पीड़ित परिवार के आरोप के आधार पर मृतक के ही भतीजे रवींद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें