फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक स्थानों पर सजेगा मां का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार दो हजार से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। हालांकि शासन स्तर से जारी कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखकर पूजा पंडाल पूर्व की तुलना में छोटे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सात अक्तूबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस बीच श्री दुर्गा पूजा महासमिति के सदस्यों ने तैयारी पूरी कर ली है। श्री दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने बताया कि जिले भर में संस्था में पंजीकृत कुल 651 समितियां हैं। इनमें से 125 समितियां शहर में हैं। उनका यह भी कहना है कि गैर पंजीकृत समितियों की संख्या भी 2100 से 2200 के करीब है। इन समितियों ने भी पूजा पंडाल सजाने की तैयारी तेज कर दी है। कई जगह तो पूजा पंडाल भी सजाए जाने लगे हैं। हालांकि पूजा पंडाल इस बार शासन स्तर से जारी कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखकर सजाए जा रहे हैं। अधिकांश लोगों ने इस बार छह से सात फीट तक की दुर्गा प्रतिमा बनाने का आर्डर दिया है। उधर, पुलिस-प्रशासन भी दुर्गा पूजन समितियों के साथ थानों में बैठकें कर रहा है। रविवार को खुटहन थाने में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सीओ ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाएं भीड़ भाड़ वाले स्थानों और राजमार्ग पर स्थापित नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार लोगों की आस्था के साथ ही प्रेम और सौहार्द कायम रखने का प्रमुख जरिया है।
मछलीशहर : कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अतर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने शासन स्तर से जारी कोविड गाइड लाइन को पढ़कर लोगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि पंडाल में छोटी मूर्ति लगाने और राम लीला के मंचन में भी कोविड नियमों को ध्यान में रखना होगा। किसी भी विवादित स्थल पर प्रतिमा नहीं स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बैठक में विद्युत निगम व नगर पंचायत के अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। बैठक में लोगों ने जर्जर तार बदले जाने की मांग की। नगर में जल निकासी व साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने की बात कही गई। बैठक में जीवन लाल अग्रहरि, राकेश जायसवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, हरि ओम गुप्ता, पवन गुप्ता, संतोष जायसवाल, राज कुमार पटवा, बसंत जायसवाल, फहमी रिजवी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें