फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर की दौड़ में मोहित तो 100 मीटर दौड़ में जूही ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नेहरू इंटर कॉलेज पतहना के खेल मैदान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत काफूरपुर स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उच्च प्राथमिक और प्राथमिक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेल आयोजन का उद्घाटन नेहरू इंटर कालेज के प्रबंधक रणविजय ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पतहना की सिद्धि ने 50 और 100 मीटर में जूही अव्वल रही। उच्च प्राथमिक में 100 मीटर और 200 मीटर में बालक वर्ग से कंपोजिट विद्यालय आरा के देवव्रत तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चांदी गहना की प्रतिज्ञा प्रथम रही। वहीं, 50 मीटर और 100 मीटर में क्रमश: प्राथमिक विद्यालय विछिलापुर के मोहित और प्राथमिक विद्यालय काजीबाजार के अभिषेक ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जनार्दन सिंह, रजनीश सिंह, प्रदीप कुमार,रायसाहब और प्रीति चौधरी रही। गौराबादशाहपुर: मुफ्तीगंज ब्लाक के भदेवरा गांव में इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में खटहरा के सुजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, भुइली के रितेश ने द्वितीय स्थान और भदेवरा के प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में अमरा के जूही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूईली की गुड़िया दूसरे स्थान पर रही तो भदेवरा की सूषमा तीसरे स्थान पर रहे। इसके पहले प्रधान के प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने फीताकाटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामदुलार यादव, अशोक, रूबी पांडे, ममता पांडे, महेंद्र प्रताप, अफजल अंसारी आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें