सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में मंगलवार को ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया। विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस बी लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इस प्लांट की क्षमता 80 लीटर प्रति मिनट है। इससे 17 जम्बो सिलिंडर प्रतिदिन भरे जा सकते हैं। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए यह अच्छी उपलब्धि है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, अधीक्षक रेहटी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रमोद विजय सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, रामजीत भारती, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार चौबे, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।