जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी दो दिवसीय दौरे पर 22 जुलाई को आ रहे हैं। वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होने पर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी विभागों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई है।
सीडीओ अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी जिले में दो दिन के भ्रमण पर आ रहे हैं। वह 22 जुलाई को सुबह 10 बजे सिरकोनी में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वहां चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे विधानसभा क्षेत्र जफराबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 1:15 बजे कल्याणकारी व विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 2:30 बजे विकास खंड सिकरारा में पौधरोपण करेंगे। शाम पांच बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6 बजे विधानसभा क्षेत्र मल्हनी में योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि प्रवास निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में करेंगे। अगले दिन 23 जुलाई को सुबह10 बजे विकास खंड सुजानगंज में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कोरोना की चपेट में आने से मृत लोगों के परिजनों से मिलने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे विकासखंड सुजानगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अपराहन 1:15 बजे योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 2:30 बजे मछलीशहर में पौधरोपण करेंगे। शाम पांच बजे मछलीशहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6 बजे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।