फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई किशोरी से दुराचार,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर से शौच को निकली किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शाम करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। घात लगाए पड़ोसी युवक ने किशोरी को दबोच लिया और आतंकित कर दुराचार कर भाग गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और स्वजनों को आपबीती बताई। शनिवार को पीड़िता को लेकर उसकी बहन कोतवाली पहुंची और आरोपित डाक्टर वनवासी के विरुद्ध तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया। आरोपी डाक्टर वनवासी की तलाश में सरगर्मी से जुटी पुलिस ने रविवार को आरोपी को गांव से ही धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक अवशेष नाथ सिंह ने बताया कि आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें