जौनपुर जिले के जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के बगल मे शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी जंघई और मीरगंज पुलिस में सीमा विवाद को लेकर उलझी हुई है। शव पांच से भी ज्यादा समय से स्टेशन पर पड़ा हुआ है। काफी विवाद के बाद मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन बाद में मना कर दिया। सीओ मछलीशहर भी घटनासथल पर पहुंच गए हैं। मौके पर मौजूद लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह पांच बजे टिकट काउंटर के बगल मे एक अधेड़ का शव मिला है। लोग शव को देखने के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी जंघई के जवान मौके पर पहुंचे और मामला मीरगंज पुलिस के इलाके का होने का बताते हुए जंघई पुलिस चौकी को दी।