फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: अब घर बैठे कर सकेंगे पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग को ट्रेस, वाराणसी समेत 9 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

Fri, 21 Jan 2022 07:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेलवे उपभोक्ताओं को अब पार्सल को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। बुक करने के बाद सामान समय से गंतव्य पर पहुंचेगा। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर बुकिंग से लेकर लोडिंग और अनलोडिंग तक की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक पार्सल पर बार कोड लगाया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से पार्सल भेजने पर आपका बंडल का अगर कैरी ओवर (आगे के स्टेशन पर पहुंच गया) हुआ तो आपके द्वारा बुकिंग के वक्त दिए गए मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना मिल जाएगी। वहीं यदि किसी प्रकार आपका बंडल किसी अन्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचता है तो उसकी भी सूचना आपको मिल जाएगी।

विज्ञापन


आप अपने पार्सल बंडल के नंबर को ऑनलाइन ट्रेस कर उसकी निगरानी कर सकेंगे। दरअसल,  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में कुल 9 स्टेशनों पर अत्याधुनिक पार्सल बुकिंग सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। अब घर बैठे ही पार्सल की लोडिंग व अनलोडिंग ट्रेस कर सकेंगे। जिसमें लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज, वाराणसी, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर , सुल्तानपुर और प्रयाग घाट संगम स्टेशन को शामिल किया गया है। 


ऐसे करेगा काम 
मंडल द्वारा इन स्टेशनों पर सीपीएमएस (कंप्यूटराइज्ड पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम) लगाने की तैयारी की जा रही है।  इन स्टेशनों पर कंप्यूटराइज्ड पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम इंस्टाल करने करने के लिए साइट को तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम के लगने से यात्रियों और सामान्य जन को अपने पार्सल की लोडिंग व अनलोडिंग से संबंधित समस्त जानकारी उनके मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा मिलेगी। 
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना से पहली मौत: बच्चों और पुलिसकर्मी सहित 624 में संक्रमण की पुष्टि, 3881 हुए एक्टिव केस
Trending Videos

यात्रियों के पार्सल को बुक करते समय रेलवे द्वारा उनके पैकेजों पर बार कोड लगाया जायेगा। इस सुविधा से यात्री अपने पार्सल की ट्रैकिंग स्वयं ही कर पाएंगे।   लखनऊ मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक पार्सल के परिप्रेक्ष्य में 7.87 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 112.59 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन

बिचौलियों से लोगों को मिलेगी राहत

रेलवे से पार्सल भेजने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रणाली से काफी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को पार्सल में बिचौलियों के हस्तक्षेप की शिकायत थी। बिचौलिये ज्यादा कीमत वसूल कर लेते थे। अब कंप्यूटर के बिल के आधार पर उपभोक्ताओं को वही रकम चुकानी होगी, जो बिल में फीड होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें